बिहार

नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को किया गया जागरूक

अररिया(रंजीत ठाकुर): भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली एवं जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देश के आलोक में शनिवार को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के तेलियारी बीओपी पुरानी जोगबनी व भेड़ियारी कैंप परिसर में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया । जिसकी अध्यक्षता कैंप तेलियारी कैंप के कैंप प्रभारी दिनेश चंद्र व भेड़ियारी बीओपी के प्रभारी राजेश कुमार ने किया । वहीं कार्यक्रम के दौरान कुशमाहा बीओपी के इंस्पेक्टर दुर्गेश पांडे भी मौजूद रहे । बता दें कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन अररिया एवं जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है । इस दौरान जोगबनी एसएसबी कैंप प्रभारी सुभाष चंद्र ने ग्रामीणों व युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप युवा देश के भविष्य है.

Advertisements
Ad 1

आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि आप भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों रहते है पहले हमें नशे की लत को छोड़ेगे तभी आप दूसरों को भी नशा नही करने से रोक सकेंगे । साथ अपने हम उम्र तथा बुजुर्गों को समझाए कि नशा का बहिष्कार करें । साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी ग्रामीणों को उन्होंने नशा से मुक्ती के लिए शपथ दिलाई । वहीं इस जागरूकता कार्यक्रम में ट्रेनर सह अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने युवाओं से अपील की नशा मुक्त बनाने में आप अपना व्यक्तिगत सहयोग करें।

Related posts

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़

ईंट-भट्ठों पर खिली शिक्षा की रोशनी, शेखपुरा में 125 बच्चों को मिला स्कूल किट, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से जुड़ा अभियान

error: