बिहार

सुरसर नदी में नहाने के दौरान डूबे छात्र का 72 घंटे बाद भी नहीं मिलने से खोजी टीम के प्रति लोगों में आक्रोश

20240717 085935

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज के घुरना थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत स्थित हरिपुर में सुरसर नदी में शनिवार को डूब कर लापता युवक का शव नहीं मिलने से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को घुरना बसमतिया सड़क मार्ग को 9 घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया। मुख्य सड़क को लकड़ी व बांस से घेर कर दर्जनों के संख्या में लोग सड़क पर प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण चार दिन बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हुआ है।

जब तक एनडीआरएफ के टीम यहां नहीं पहुंचते हैं तब तक जाम को नहीं हटाया जाएगा। वहीं मंगलवार के शाम करीब 5:00 बजे एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गए। टीम पहुंचने के पश्चात आक्रोशित लोगों को अंचल पदाधिकारी नरपतगंज रविंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने काफी मशक्कत से ग्रामीणों को समझा बूझकर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम हटवाया। देर शाम एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर लापता युवक का शव की खोजबीन में जुटे हुए है। बीते शनिवार को हरिपुर निवासी 17 वर्षीय युवक शिवम कुमार पिता अजीत झा सुरसर नदी में चप्पल निकालने के क्रम में डूब कर लापता हो गया था।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!