बिहार

सुनसरी नेपाल में शान्ति वार्ता असफल, चौथे दिन भी हिंसक प्रदर्शन, चली गोली दागे आंसू गैस के गोले, स्थिति उग्र

20240408 140447

अररिया, रंजीत ठाकुर।  फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत रामनगर भुटहा में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जहां तीसरे दिन भी कर्फ्यू लगा रहा। वहीं रविवार को शांति वार्ता को लेकर नेपाल के एसपी समेत सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी, जिसमें अधिकारी व एक पक्ष के लोग तो पहुंचे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं पहुंचने के कारण शांति वार्ता असफल रहा ।

वहीं प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लगातार तीसरे दिन भी बढ़ता देखा गया। कई जगहों पर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया गया। वहीं नेपाल के हरीनगरा गांवपालिका में नेपाल पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुए हिंसक झड़प में जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के डीएसपी नवीन कृष्ण भण्डारी सहित 15 पुलिस जवान घायल हो गए है। इस बाबत जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी नेपाल के एसपी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए चार राउंड फायरिंग किया तथा स्थिति को काबू करने के लिए दर्जनों आंसू गैस के गोले दागे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!