बिहार

पचरुखिया थाना में हुआ शांति समिति की बैठक का आयोजन

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के गौरीचक के पचरुखिया थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन दशहरा पूजा को लेकर किया गया. इस बैठक में थाना क्षेत्र के पांच पूजा समितियां के अध्यक्ष सचिव एवं बड़ी संख्या में इलाके के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद हुए.

थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी पूजा समितियां एवं गणमान्य लोगों से आग्रह किया की पूजा को सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश और गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक सद्भाव के साथ मनाईए. उन्होंने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध लगा रहेगा. हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है.

शांति समिति की बैठक में सहायक अवर निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा, देव कुमार सिंह प्रवीण सिंह, जितेंद्र कुमार सरपंच मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि हर तरह के दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा.

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: