बिहार

कबाड़ी गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। अगमकुआँ थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब काबड़ी गोदाम में आग लग गई देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया ,वहीं इस घटना की सूचना लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को दिया गया जिसके बाद फायर ब्रिगेड को पांच छोटी बड़ी गाड़िया मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह पूरा मामला पटना के अगमकुआँ थाना क्षेत्र का है बताया जाता है कि यह आगलगी थाना के कुछ ही दूर पर कबाड़ी गोदाम में आग लगी थी आगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

हालांकि इस आगलगी की घटना में किसी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नही है।

वहीं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि कबाड़ी गोदाम में आग लगी थी सूचना पर हमारी टीम के पांच छोटी बड़ी अग्निशमन गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया है।

Related posts

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

error: