बिहार

थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष एम हैदरी ने किया। बैठक में थानाध्यक्ष एम हैदरी ने ईद मनाने को लेकर समस्याओं को सुना। उपस्थित लोगों से कहा कि ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस मौके पर कही भी उपद्रव करने वालो की पहचान कर कार्यवाई की जाएगी। वही लॉकडाउन के वजह से ईद के लिए नमाज अपने अपने घरों में पढ़ने का निर्देश दिया गया । इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी ईद मनाने वालो की सुविधाओं की ख्याल रखने की अपील की गई। इस बैठक में अब्दुल मजीद और खालिद सिद्दकी दोनो सयुक्त रूप से नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि इस बैठक में सिर्फ एक ही मस्जिद क्षेत्र के व्यक्ति मौजूद है। बाकी और सब क्षेत्र के व्यक्ति मौजूद नही है। उसने बताया कि सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों को इस बैठक मे शामिल होने के लिए सूचित नही किया गया जिससे नाराजगी जाहिर की।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: