बिहार

महाशिवरात्रि को लेकर फुलकाहा थाना में शांति समिति की हुई बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): आगामी 11 मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि की पूजा को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में फुलकाहा थाना क्षेत्र के सभी मंदिर कमेटी व ग्रामीणों के साथ आज सोमवार 08 मार्च को थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा शुक्र हाट एवं नया टोला, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों में प्रशांत साहा, अशोक गुप्ता, पवन गुप्ता, रामू साह, प्रकाश साह, विक्की साह, संतोष साह, पवन साह, सुमन गुप्ता, संतोष साह, तमन्ना,मुमताज अंसारी, राजा रक्षित आदि उपस्थित थे। वहीं भंगही पंचायत के भोड़हर हाट से अजय कुमार साह, वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार साह, अंचरा पंचायत से हेम नारायण मसेता, रुपेश यादव, पप्पू यादव,आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Ad 1

मानिकपुर पंचायत से रिकेश यादव, पोसदाहा पंचायत मिर्जापुर गांव से पैक्स अध्यक्ष धनंजय यादव सहित आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित है. इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बारी-बारी से सभी मंदिर कमिटी के सदस्यों से महाशिवरात्रि पूजा को लेकर जानकारी ली एवं सभी कमेटियों ने शांतिपूर्वक पूजा संपन्न कराने को लेकर आश्वासन भी दिया।थानाध्यक्ष ने सभी मंदिर कमिटियों से कहा कि डीजे पर पूर्ण रुप से पावंदी रहेगी. मालूम हो कि सभी मंदिरों में 11 मार्च को शिव विवाह महोत्सव मनाया जाएगा । वहीं12 मार्च से 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: