बिहार

भरगामा में लाखों का राशन गटक रहे पीडीएस डीलर, एमओ से शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई : लाभुक

अररिया, रंजीत ठाकुर। जहां बिहार सरकार गरीबों को राशन देने की योजना चला रही है,वहीं कुछ भ्रष्ट पीडीएस डीलर इस योजना को असफल बनाने पर तुले हुए हैं। बता दें कि भरगामा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इसी से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां कई पीडीएस डीलर चोरी-छिपे गरीबों को वितरित किये जाने वाले राशन कालाबाजारी कर गरीबों का निवाला छीनने का काम कर रहे हैं।

बताया जाता है, कि भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत की पीडीएस डीलर सलेहा खातून,जगन्नाथ यादव,मनुल्लाहपट्टी पंचायत के अमरेन्द्र यादव,सुशील पासवान,भरगामा पंचायत के राजेश कुमार पासवान,शंकरपुर पंचायत के नरेन्द मिश्र,नया भरगामा पंचायत के बबीता कुमारी,उपेन्द्र राम,कुसमौल पंचायत के धनेश्वर सरदार,पंचानंद दास,किरण कुमारी,खजुरी पंचायत के मिथिलेश पासवान,हरिपुर कला पंचायत के नीलम कुमारी,सोनम देवी,धनेश्वरी पंचायत के बंदना कुमारी,अनमोल कुमार,सिमरबनी पंचायत के बेचन ऋषिदेव सहित अन्य कई पीडीएस डीलर पर स्थानीय ग्रामीणों ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा है,कि वह गरीबों को राशन वितरण ना करके उसकी कालाबाजारी करता है।

जबकि बुद्धिजीवी लोगों का कहना है,कि सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली से भ्रष्टाचार को खत्म करने के सरकारी प्रयास महज दिखावा साबित हो रहा है। विभागीय स्तर पर ऐसी कमजोरी छोड़ी जा रही है,जिनका फायदा उपरोक्त पीडीएस डीलर उठा रहे हैं। वहीं उचित राशन से वंचित लाभुकों का कहना है कि उपरोक्त डीलर के कालाबाजारी का शिकायत भरगामा एमओ से कई बार की गई है।

लेकिन कालाबाजारी करने वाले इन पीडीएस डीलर को एमओ सहित वरीय पदाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। जिस कारण उपरोक्त डीलर हम गरीबों का लाखों रुपए का राशन गटक जा रहे हैं। फिर भी इन भ्रष्ट पीडीएस डीलर पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि इस संबंध में जब एमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन