बिहार

पटना में कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान

पटना, अजीत। जक्कनपुर के विग्रहपुर इलाके में बुधवार को अचानक एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई. इस आग लगी में लाखों का नुकसान होने की बात सामने आई है. हालांकि कितने लाख का नुकसान हुआ है इसका पता अभी स्पष्ट नहीं चल पाया. .आग कैसे लगी इसका भी पता नहीं चल पाया है .विग्रहपुर के लोग पटाखे या शार्ट सर्किट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं.

बहरहाल आग लगने के बाद अचानक इलाके में अफरा तफरी मच गया. कबाड़ी दुकान में आग लगते ही काला काला धुआं का गुब्बारा आसमान में उड़ता हुआ देख संजय नगर विग्रहपुर और आसपास के इलाके के युवा लोग दौड़े दौड़े वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. हालांकि सूचना मिलने पर सचिवालय कंकड़बाग से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां वहां पहुंच गई और आग बुझाने में अग्निशमन कर्मी जुट गए .

घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि विग्रहपुर में कल्लू कबाड़ी का दुकान चलाता है. उसका कबाड़ी दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगते ही विग्रहपुर इलाके में कोहराम मच गया. वहां आसपास के कई घर को आग अपनी चपेट में लेने लगा .लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर भागे और घर के सामान भी बाहर फेंकने लगे.कई घंटे तक आग बुझाने का काम जारी था.आग लगने की सूचना पर मौके पर जक्कनपुर थाना पुलिस के पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और इलाके में के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में पुलिस टीम भी जुट गई.

Related posts

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!