बिहार

पटना यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले 28 वाहनों से वसूला ₹35,200 जुर्माना

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पटना यातायात पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध समन की कार्रवाई की गई।

Advertisements
Ad 1

दीघा गोलंबर (मैरीन ड्राइव) क्षेत्र में डीएसपी-1 के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 28 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान ₹35,200 का समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएं।

Related posts

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

विश्व पटल पर भारतीय रेत कला का गौरव : मधुरेंद्र कुमार को अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 7 शराबी भी दबोचे

error: