बिहार

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पटना यातायात पुलिस की तैयारी पूरी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 26 जनवरी को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर पटना यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार द्वारा गांधी मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर प्रतिनियुक्त यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि समारोह में आने वाले गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात पुलिस द्वारा समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, वहीं यातायात नियमों के सख्त पालन पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही आम नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विशेष रूट प्लान और डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। पटना यातायात पुलिस ने अपील की है कि नागरिक निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित गणतंत्र दिवस मनाने में सहयोग करें।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: