बिहार

पटना यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

20250809 191237

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय, पटना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, पटना सहित यातायात पुलिस के कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पटना यातायात पुलिस उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी जागरूकता संदेश दिए गए। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!