बिहार

पटना साहिब: पंच प्यारों की अगुवाई में आज बड़ी प्रभातफेरी निकाली गई

Videoshot 20210118 122247

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): 354वां प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब तख्त श्री हरिमंदिर से आज अंतिम दिन बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई.अहले सुबह पटना साहिब तख़्त श्री हरमंदिर से पंच प्यारे के अगुआई में निकाली गई प्रभात फेरी अशोक राज पथ होते हुए मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन और शाहिद भगत सिंह चौक भ्रमण करते हुए पुनः जुलुश की शक्ल में तख्त श्री हरमंदिर पहुंचे.

जहां बैंड बाजे, घोड़े हाथी के साथ निकाले गए प्रभात फेरी में हजारो की संख्या में महिला एवं पुरुष सीख़ श्रद्धालु गुरु के कीर्तन गाते हुए नजर आये. वहीं 19 जनवरी को गायघाट हरिमंदिर से नगर कीर्तन निकाली जाएगी और 20 जनवरी को प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित