बिहार

पटना पुलिस द्वारा 24×7 वाहन जांच अभियान जारी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर जिले में अपराध की रोकथाम को लेकर लगातार 24×7 वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की संध्या में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा द्वारा पटना के मध्य क्षेत्र अंतर्गत सभी चेकिंग प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को नियमित एवं प्रभावकारी जांच सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वाहन जांच की गुणवत्ता को और बेहतर करने पर बल दिया ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में चौबीसों घंटे वाहन जांच की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके एवं शहरवासियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related posts

बिहार में वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, सीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

5 चोरी की बाइक व 2 मोबाइल के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार!

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण के बाद की उच्चस्तरीय बैठक

error: