बिहार

पटना पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड के आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आलमगंज थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटनाओं में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में घटना में प्रयुक्त वाहन, हथियार और मोबाइल फोन की बरामदगी भी की गई है।

ASP अतुलेश झा ने बताया की आलमगंज थाना में दर्ज मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सफलता मिली हैं। फुटेज में दिखे वाहन ALTO K10 के आधार पर धीरेन्द्र कुमार उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ बैरियर के पास दो व्यक्तियों को गाड़ी में बैठाया और चैलीटाल जल्ला रोड के पास उनसे रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर वाहन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अन्य दो फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

वहीं बजरंगपुरी में पिस्टल दिखाकर लूट और एक व्यक्ति को जख्मी करने की घटना के संबंध में आलमगंज थाना की SIT टीम द्वारा गोलू कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में गोलू ने रोहित कुमार उर्फ ब्लैक तथा दीपक साव के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने अगमकुआं थाना क्षेत्र से रोहित उर्फ ब्लैक और दीपक को गिरफ्तार किया। रोहित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक गोली एवं पांच कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। दोनों मामलों में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related posts

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

डीएम ने किया निरीक्षण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से महादलित टोले के लोगों को मिलेगा रोजगार

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: