बिहार

पटना को मिला नया सिविल सर्जन, वाई. पी. मंडल ने संभाला पदभार

पटना, रॉबीन राज। पटना जिले के सिविल सर्जन के पद पर वाई. पी. मंडल ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्तमान में वे पटनासिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के अधीक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद सिविल सर्जन वाई. पी. मंडल ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ आम जनों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के स्वास्थ्य संबंधी सभी इंडिकेटर्स को बेहतर बनाने के लिए जिला स्तरीय टीम के साथ समन्वय और सहयोग के माध्यम से कार्य किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं उच्चतर स्तर तक पहुंच सकें। इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र समय पर जारी करना और लाभार्थियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बिना किसी देरी के उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं श्रवण-श्रुति कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा। वहीं अस्पतालों में सक्रिय बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों को पारदर्शी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और उपलब्धियों को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: