बिहार

पटना सिटी रेड क्रॉस सोसाइटी को मिला पाँच लाख का सहयोग

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी के मंगल तालाब परिसर में उपरी तले के भवन निर्माण कार्य के लिए समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी ने पाँच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इस अवसर पर उन्होंने पटना सिटी समेत आसपास के सभी वासियों से अपील की कि ब्लड बैंक के निर्माण में आगे आकर योगदान दें।

उन्होंने कहा कि यह ब्लड बैंक केवल पटना सिटी ही नहीं, बल्कि बख्तियारपुर, जहानाबाद, गंगा पार, रामपुर और रुस्तमपुर तक के लोगों के लिए जीवनदायी साबित होगा। रस्तोगी ने विश्वास जताया कि भविष्य में यह ब्लड बैंक बहुत बड़े स्वरूप में विकसित होगा, लेकिन यह तभी संभव है जब समाज के सभी लोग दिल खोलकर सहयोग करें।

Related posts

एक बच्चा-एक पोषण संदेश, छोटे प्रयास से स्वस्थ भविष्य का संकल्प

विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ पटना में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

विश्व हृदय दिवस पर मेडिवर्सल सिमरन हॉस्पिटल में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

error: