क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी: कर्ज में डूबे दुकानदार ने की आत्महत्या!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): बाइपास थाना क्षेत्र अंतर्गत महारानी कालोनी में एक किराना दुकानदार ने शुक्रवार की दोपहर अपने घर के कमरे में पंखा के हुक से लटककर आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद लोगों में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ धीरे-धीरे जुटने लगी। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया । और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दुकानदार राजकुमार साव मूल रूप से नालंदा के कराय थाना अन्तर्गत दियामा गांव का रहने वाला था। प्रथम दृष्टया लगता है कर्ज में डूबे होने के कारण दुकानदार ने यह कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पायेगा। बताया जा रहा है कि किराना दुकानदार राजकुमार साव पत्नी और दो पुत्रों के साथ महारानी कालोनी स्थित किराया के मकान में रह कर दुकान चलाता था।

Related posts

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 लीटर 720 ग्राम शराब बरामद!

error: