क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी : दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में हत्याओ का दौर जारी है. ताजा मामला है पटना सिटी अनुमंडलफतुहां थाना के मुरेरा गॉव स्थिति NH- 30A का, जहां दिन दहाड़े एक बाइक सवार युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां गंभीर रूप से घायल युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे फ़तुहा थाना की पुलिस टीम और DSP ने पूरे मामले कि जाँच की। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की। जहाँ पुलिस ने मृतक की पहचान दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी अनुरुद्ध कुमार के रूप में किया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक वाइक से फतुहां की ओर जा रहा था, उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने ओभर टेक कर उसे घेर लिया और गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा वरामद किया गया है । फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और मामले को गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: