बिहार

पथरदेवा एसएसबी जवानों ने 6 किलो गांजा किये बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे 56 वीं वाहिनी पथरदेवा एसएसबी बीओपी के जवानों ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को नेपाल से बाइक पर तस्करी कर ला रहे 6 किलो गाजा को बरामद करने में सफलता हासिल की है। जबकि तस्कर जवानों को देख गाजा से भरा काले रंग की पॉलिथीन को नीचे गिराकर उल्टे नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या-184 गुवारपुछरी कच्ची सड़क पर की गई है।

Advertisements
Ad 1

कैंप प्रभारी उप निरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि गुवारपुछरी के रास्ते एक तस्कर नेपाल से कुछ आपत्तिजनक सामान लेकर बाइक से आ रहा है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ उक्त स्थल पर पैदल जैसे ही पहुंचा कि नेपाल के तरफ से एक बाइक सवार आ रहा था। वह बाइक सवार जवानों को देख बाइक को उल्टे नेपाल के तरफ घूमा कर भागने लगा। इसी दौरान पीछे में रखें गाजा से भरा काले रंग की पॉलिथीन नीचे गिर गया और वह भाग गया। जिसे जप्त कर साक्षी के सामने खोलकर देखा गया तो उसमें गाजा पाया गया।जिसे जप्त कर कैम्प लाया गया जहाँ कागजी कार्रवाई के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु बथनाहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

Related posts

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक

टैक्स कलेक्शन में उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

डीएम ने पीएचईडी कार्यों की समीक्षा की, जलापूर्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

error: