बिहार

फिल्मी गीतों पर गरबा-डांडिया, क्वींस क्लब के मिलन समारोह में महिलाओं ने बांधा समां

दानापुर, अजित। दानापुर के आरपीएस रोड स्थित मां मैरिज हॉल में शनिवार को महिलाओं की सामाजिक संस्था क्वींस क्लब की ओर से डांडिया मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. नवरात्र के उत्सवी माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने फिल्मी गीतों की धुन पर मां दुर्गा की स्तुति करते हुए गरबा और डांडिया नृत्य किया. भक्ति, संगीत और नृत्य से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पटना क्वींस क्लब की कार्यक्रम संयोजक दीप शिखा और अर्चना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद डांडिया की धुन पर महिलाओं ने समूह में नृत्य कर समारोह की रौनक बढ़ाई. महिलाओं के साथ बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उत्सव का आनंद उठाया।

समारोह में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं. नृत्य और संगीत के बीच आपसी मेलजोल और उत्साह का माहौल बना रहा. आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया. नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस डांडिया मिलन समारोह ने महिलाओं को एक मंच पर जुटने, सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान किया।

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

error: