बिहार

बालासोर ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद को पारस एचएमआरआई तत्पर

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): दो जून को ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद को पारस एचएमआरआई ने हाथ बढ़ाया है। पांच गंभीर घायलों का इलाज पारस एचएमआरआई अस्पताल में पूरी तरह से (बेड चार्ज , कंसल्टेशन चार्ज, ऑपरेशन चार्ज एंव आईसीयू, सीसीयू आदि) निःशुल्क होगा। अन्य घायलों का इलाज सरकारी दर के तहत किया जाएगा।

सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. एए हई एंव पारस प्रबंधन ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के साथ मिलकर अपने प्रदेशवासी घायल पीड़ितों का हर संभव मदद करना चाहते है। पारस अस्पताल साथ ही बिहार सरकार से अपील करता है कि पारस अस्पताल को पाँच घायल पीड़ितों का मुफ्त इलाज करने का मौका दे ताकि इस त्रासदी में अपने घायल पीड़ित प्रदेशवासी का सेवा कर सके।

Advertisements
Ad 1

अपनी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध पारस एचएमआरआई के लिए मानवता सर्वोपरि है। हम सिर्फ इलाज नहीं करते, बल्कि यहां से स्वस्थ होकर जानेवालों के साथ विश्वास का सेतु भी बनाते हैं। यही कारण है कि पारस प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि दो जून को बालासोर में हुई दुर्घटना में सबसे गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों का पारस एचएमआरआई में निःशुल्क इलाज किया जाएगा। शेष घायलों का इलाज सरकारी दर पर किया जाएगा। हमारी संवेदना पीड़ितों के साथ है। घायलों के इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी”।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: