फुलवारीशरीफ, अजित। विश्व हृदय दिवस के मौके पर पारस एचएमआरआई अस्पताल की ओर से राजधानी पटना सहित कई स्थानों पर निःशुल्क ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस पहल के तहत कुल 2207 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 534 लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या पाई गई।
जांच शिविर पटना के एसबीआई एलएचओ, सिविल कोर्ट, पावरग्रिड, एसके पुरी पार्क (बोरिंग रोड), शिवाजी पार्क (कंकड़बाग), लोहिया पार्क (कंकड़बाग), पटना जू (गेट नंबर 2), सीआईडी पार्क पटना और पूर्णिया सिटी में आयोजित किए गए।
पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में उच्च रक्तचाप सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन गया है. यह एक मौन खतरा है, जो समय रहते जांच और इलाज न करने पर गंभीर हृदय रोग का कारण बन सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर अपनी जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव प्रबंधन और समय पर जांच को बीपी नियंत्रण का सबसे प्रभावी उपाय बताया।
