बिहार

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में रिलायंस ट्रेंड्स के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को दिखाया। ‘मेरा सुपर हीरो और भारतीय किसान’ विषय पर बच्चों ने आकर्षक चित्र बनाकर उसमे रंग भरे।

इसमें कुछ बच्चों ने अपनी संस्कृति को दर्शाते हुए भारतीय किसान और खेतों के दृश्य को जीवान्त किया। वहीं बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें वर्ग आठ से सुमित प्रथम स्थान, वर्ग छ की शिल्पी दूसरे स्थान और वर्ग चार के सन्नी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी ने खूब सराहना की। इस मौके पर रवि भार्गव, आनंद सक्सेना, इफ़्तेख़ार अहमद एवं मोहम्मद अरफिन मौजूद थे।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: