बिहार

निवर्तमान जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या!

पूर्णिया(मुकेश सिंह): धमदाहा वार्ड नम्बर 10 के वर्तमान जिला परिषद सदस्य अनुलिका सिंह के पति और निवर्तमान जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की कुछ हथियारबंद अपराधियों ने बीती शाम को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह अपने घर से सरसी चौक पर किन्ही से मिलने गये, वहाँ रिंटू सिंह कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाये कुछ हथियारबंद अपराधी आये और रिंटू सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागने लगे। अपराधी गोली मारकर हथियार लहराते हुए भाग निकले।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि 03 नवम्बर को निवर्तमान जिला पार्षद विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह ने सरसी थाने में आशीष सिंह उर्फ अठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। रिंटू सिंह ने एफआईआर में लिखा कि आशीष सिंह उर्फ अठिया ने अपने दो साथियों के साथ दोपहर में तकरीबन 3 बजे मुझ पर गोली चलाते हुए जान से मारने की कोशिश की, जिसमें हम बाल-बाल बच गये। इस घटना को लेकर विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू की पत्नी और वर्तमान जिला पार्षद सदस्य अनुलिका सिंह ने सुरक्षा की मांग की थी।घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी के साथ आसपास की थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्तिथि को नियंत्रित करने के लिये पहुंच चुकी है। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुंचकर मृतक के परिजनों से बातचीत कर रहे है। फिलहाल रिंटू सिंह के समर्थकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे हाइवे को जाम कर दिया और सरसी थाने में जमकर बवाल किया। मृतक रिंटू सिंह के परिजनों और उनके समर्थकों ने हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस हत्या को आपसी दुश्मनी का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल कई थानों की पुलिस और वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: