बिहार

छठ पूजा के नाम पर मुखिया ने रात भर कराया बाल बालाओं का डांस, डीएसपी ने कहा- होगी कार्रवाई

नवादा(न्यूज़ क्राइम 24): छठ पूजा के दौरान जहां तन के साथ मन की शुद्धता का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। वहीं नवादा जिले में एक नवनिर्वाचित मुखिया ने इस मर्यादा को तोड़ डाली। यहां पंचायत चुनाव में जीतने के बात मुखिया बने एक व्यक्ति ने छठ पूजा के नाम पर मुखिया के जीत की खुशी का पार्टी दे डाली। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में बार बालाओं को डिस्‍को डांस का रातभर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन इसकी भनक पुलिस तक नहीं पहुंची और सुबह होते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगी। मामला जिले के पकरीबरावां प्रखंड से जुड़ा है। प्रखंड के पंचायत कोनंदपुर में रंजीत कुमार सिन्हा उर्फ गोल्डन नए नए मुखिया बने हैं।

मुखिया बनने और छठ पूजा की खुशी में बीती रात एक पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी में ऑर्केष्ट्रा और साथ में लेडिज डांसर की भी व्यवस्था की गई। एक तरफ गांव में छठ व्रती खरना पूजा में व्यस्त थे। वहीं दूसरी तरफ मुखिया की पार्टी में सारी हदें टूट रही थी। पूरी रात आर्केष्ट्रा के कलाकार नाचते रहे, डीजे साउंड बजता रहा, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। हालांकि पुलिस इस घटना से अनजान बना हुआ है जबकि नए मुखिया के द्वारा प्रोग्राम का एलान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ था। फिर भी पुलिस की कानों तक नहीं पहुंचा। डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि इस मामले की जांच करते हैं सही पाने पर किसी भी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी आदेश का धज्जियां उड़ाएंगे उन पर सुनिश्चित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: