फुलवारीशरीफ, अजीत। रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट की ओर से रविवार को स्व. नेता शर्मा स्मृति अनाथालय में बच्चों के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच भोजन, नाश्ता तथा पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब की सचिव सोनी झा, प्रदीप झा, जयंती झा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. क्लब के सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया. क्लब की ओर से भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
