बिहार

छठ व्रतियों की सेवा और सहयोग ही हमारी सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी : नितिन कुमार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज नहाय-खाय के दिन किरण ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. के प्रांगण में छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल एवं अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर किरण ऑटोमोबाइल्स के निदेशक श्री नितिन कुमार, निदेशक श्री आदित्य राज, पटना साहिब के विधायक श्री रत्नेश कुमार कुशवाहा, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता एवं भाजपा प्रवक्ता श्री प्रभाकर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक श्री नितिन कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। देश-दुनिया में करोड़ों श्रद्धालु इस महापर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि किरण ऑटोमोबाइल्स अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। इसी भावना के तहत प्रत्येक वर्ष छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी भी व्रती को इस पावन पर्व की तैयारियों में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए और बिहार सहित पूरे देश का कल्याण हो। कार्यक्रम में श्री विष्णु कुमार शर्मा (मैनेजर, फाइनेंस), श्री अपूर्व कुमार (जीएम, सेल्स), श्री राहुल कुमार (जीएम, सेल्स), श्री सुमित कुमार (एकाउंट्स मैनेजर), श्री बॉबी (नीरज), श्री अतुल कुमार (एडमिन) सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पोखरिया में SSB ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 166 पशुओं की हुई स्वास्थ्य जांच

दीघा, पाटी पुल, गायघाट और भद्रघाट सहित प्रमुख घाटों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर दिया जोर

फर्जी जमीन और दस्तावेज दिखाकर दो करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपित रवि रंजन गिरफ्तार!