पटना, न्यूज क्राइम 24। पाटलिपुत्र परिषद एवं भारतीय रेड क्रॉस सिटी शाखा की ओर से जालान भवन में आयोजित प्रथम भारतीय अंगदान दिवस एवं नवम अंतरराष्ट्रीय अंगदान दिवस पर आयोजित संकल्प – सम्मान समारोह एवं का उद्घाटनकर्ता दधीचि देहदान के मुख्य संरक्षक ,पूर्व उपमुख्य मंत्री सह सांसद सुशील मोदी ,मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव , विशिष्ट अतिथि पदमश्री विमल जैन ने तुलसी पौधा में जलार्पण कर की।
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा की दृष्टिहीनों एवं पीड़ित मानवों के लिए ईश्वरीय कार्य किए जा रहे है । प्राचीन काल से ही भारत का परोपकार मंत्र रहा है सर्वे भवंतु सुखीन , सर्वे संतु निरामय । समिति दधीचि ऋषि के नाम से दान देने प्रवृति दिखाई पड़ती है ।
मोदी ने बताया की महर्षि दधीचि ,भगवान विष्णु,एवं राजा सुवी अपने अंगों को दान कर मानव कल्यालन के लिए समर्पित किया। बिहार में लगभग 1300 सौ लोगों का नेत्रदान हुआ जिसमें 165 दधीचि देहदान समिति के अथक प्रयास द्वारा हुआ ।इस सेवा कार्य में बिहार प्रदेश में पटना सिटी सबसे आगे है ।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा की नेत्रदान-अंगदान का संकल्प लेना ही मंदिर दर्शन एवं सच्ची पूजा है। पीड़ित मानव के कल्याण के लिए लोगो को हाथ बटाने की आवश्यकता है ।उन्होंने अपना नेत्र दान की घोषणा की ।
विशिष्ट अतिथि समिति के महासचिव पद्म श्री विमल जैन ने सभागार में उपस्थित जनों को संकल्प दिलाते हुए कहा मृत्यु को जीवन का अंत न बनायें, उठाये कदम करे संकल्प अंगदान का चुने विकल्प, का दिलाया संकल्प…
इस नेक सेवा कार्य से दोनों परिवार का आत्मीय रिश्ता प्रगाढ़ होता है ।
पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने मंच संचालन करते हुए स्वागत भाषण किया ।
भारतीय रेड क्रॉस पटना सिटी शाखा चेयरमैन गोविंद कनोडिया ने अतिथियों का अंग बस्त्र ,बुके देते हुए शाखा के कार्यों का प्रतिवेदन पढ़ा।
इस अवसर पर विशिष्ट एवं समस्तजनों ने देहदानी नेत्रदानी सूची पट पर पुष्पांजलि कर विनम्र श्रद्धांजलि दी । उद्घाटकर्ता सुशील मोदी ने नेत्रदान-अंगदान के लिय संकल्प पत्र भरे 100 लोगो को प्रशस्ति पत्र ,अंगवस्र एवं बैच भेट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पाटलिपुत्र परिषद अध्यक्ष डॉ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने अध्यक्षीय भाषण दी।
धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस सिटी शाखा के सह सचिव अवदेश कुमार सिन्हा ने की
इस मोके पर शिव प्रसाद मोदी, ललित अग्रवाल, सरोज जायसवाल,विवेक माथुर, राजेश कनोडिया,संजय अग्रवाल , सुषमा साहू,प्रदीप चौरसिया,शैलेश महाजन,राजकुमार गोयेनका,नैयर इक़बाल,विवेक दिवेदी राजेश शर्मा जवाहर प्रसाद यादव, रजनीश रंजन सहित दर्जनों लोग सक्रिय दिखे।
