पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी की ओर से गुरु गोविंद पथ स्थित बाघ साधु राम का अखाड़ा, लाल इमली पटना सिटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश कुमार यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार (साई नेत्रालय), मनोज यादव और राहुल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
शिविर में क्षेत्र के दर्जनों लोगों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवा वितरित की गई। मौके पर मौजूद डॉ. प्रवीण कुमार ने मरीजों की नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
