बिहार

रक्तदान शिविर का आयोजन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति पटना सिटी शाखा द्वारा चौक स्थित भामाशाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर शिल्पी गोलवारा और प्रांतीय रक्तदान प्रमुख कविता पोद्दार द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। शाखा द्वारा इन्हें दुपट्टा एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। हमारी शाखा सदस्यों एवं समाज की सम्मानित बंधुओं द्वारा रक्तदान किया गया।

शाखा द्वारा सभी को दुपट्टा एवं प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया गया। समस्त रक्त दानवीरों को हमारी शाखा की बहनों द्वारा अभिनंदन एवं नमन शाखा द्वारा 21 यूनिट ब्लड मां वैष्णो देवी ब्लड सेंटर को दिया गया।

Advertisements
Ad 1

मां वैष्णो देवी के सभी डॉक्टर को दुपट्टा एवं पौध देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाखा अध्यक्ष विनिता डोकानिया सचिव पूजा माखरिया, कोषाध्यक्ष पूजा कानोडिया, इन्दु अग्रवाल , मीना मोदी, सुनीता शर्मा, नीलम सराफ, मीनू केड़िया, अनीता अग्रवाल,अनीता कमलिया, श्वेता ड्रोलिया आदि की उपस्थित थी।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: