बिहार

नीतीश कुमार पहुंचे श्री गौरी शंकर बैकुंठधाम मंदिर, किया पूजा अर्चना

बिहार, सुधांशु पांडे : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार सुबह खुसरूपुर स्थित गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने पंडा राम बाबू पंडा और उनके पुत्र चंदन पांडे के मार्गदर्शन में भगवान शिव और माता पार्वती की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

धर्मरक्षिणी पंडा संघ बैकुंठधाम के सदस्य चंदन पंडा, आशुतोष पंडा, मृत्युंजय पंडा, एवं अन्य पण्डाजी लोगो ने मिलकर विधिवत पूजन करवाया।

मंदिर के गर्भगृह में महादेव का जलाभिषेक करते हुए उन्होंने राज्य में सुख, शांति, भाईचारे और समृद्धि की कामना की। गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर बिहार के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और अध्यात्म का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है।

नीतीश कुमार के इस धार्मिक दौरे से मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत भी की।

नीतीश कुमार के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके पहुंचने से पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने संपूर्ण सुरक्षा ढांचे का मुआयना किया।

अधिकारियों ने सुरक्षा मापदंडों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया कि आम श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी किसी प्रकार की चूक न रहे। हालांकि, कुछ देर के लिए आम लोगों को पूजा-अर्चना करने और मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
मंदिर परिसर के प्रवेश और निकास के साथ-साथ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों, मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

खुसरूपुर के मुख्य मार्ग से मंदिर तक आने वाले रास्ते पर रूट डायवर्जन भी किया गया, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला बैकुंठधाम मंदिर परिसर में पहुंचा, लोगों ने उनका स्वागत किया।

Related posts

मेदांता अस्पताल पहुंचकर नीतीश कुमार ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

जहानाबाद पुलिस केंद्र में फहराया गया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रविशंकर प्रसाद ने आवास पर फहराया तिरंगा, संजय सरावगी भी रहे मौजूद

error: