बिहार

फुलकाहा एसएसबी कैंप परिसर में पड़ोसी देश नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बैठक का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा एसएसबी कैंप प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में आज बुधवार को समय करीब 10:45 बजे नेपाल पुलिस एवं बिहार पुलिस के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा के दोनों तरफ के अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल तथा तस्करी एवं असामाजिक तत्वों आदि पर गंभीरता पूर्वक विशेष चर्चा की गई।

Advertisements
Ad 1

बैठक में एसएसबी के तरफ से इंस्पेक्टर महेश कुमार, फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार तथा नेपाल के दीवानगंज सशस्त्र प्रहरी के निरीक्षक रामचंद्र यादव तथा नेपाल पुलिस टीम निरीक्षक बद्री दहल के नेतृत्व में किया। बैठक में सीमा के दोनों तरफ के अधिकारियों के साथ महीने में एक बार समन्वय बैठक का आयोजन किया जाना है, तो वही दोनों तरफ के तस्करों एवं असामाजिक तत्वों की सूची उपलब्ध कराना, साथ ही समय-समय पर आ सूचना साझा करना एवं बड़ी जप्ती, बड़ी वारदात जैसे मामलों में एक दूसरे के साथ साझा करना इन सारी विषयों पर सहमति बनी है।

Related posts

भू-राजनीतिक संघर्ष के आर्थिक प्रभाव पर पीएमए का राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

अहिंसा परमो धर्मः – भगवान महावीर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

पटना में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता व सख्त कार्रवाई के निर्देश

error: