शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सोमवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया। कहा – जनसमाधान’ और ‘सहयोग पोर्टल’ समेत सभी लंबित आवेदनों का निपटारा 2 सप्ताह के भीतर हर हाल में करें।
बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में दिए गए 10 बड़े निर्देश;
- पोर्टल के लंबित मामले
जनसमाधान पोर्टल और सहयोग पोर्टल के सभी लंबित आवेदन 15 दिन में निपटाएं। गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा।
- पेंशन और UDID कार्ड
समाज कल्याण विभाग को पेंशन के योग्य लाभुकों के आवेदनों की त्वरित जांच कर निष्पादन का आदेश।
दिव्यांगजनों के UDID कार्ड के सभी लंबित आवेदन सिविल सर्जन 2 सप्ताह में निपटाएंगे।
- स्वास्थ्य
जिले को TB मुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाएं – स्वास्थ्य विभाग को निर्देश।
- शिक्षा और सुरक्षा
सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय, SC/ST थाना और अनाज भंडारण गोडाउन के लिए जल्द भूमि चिन्हित करें।
- राजस्व
म्यूटेशन, परिमार्जन, लगान वसूली, जमाबंदी के काम में तेजी। ‘अभियान बसेरा’ के तहत योग्य परिवारों को लाभ दें।
- बुनियादी सुविधा
सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण। विभिन्न विभागों के भवन निर्माण हेतु अंचलाधिकारी भूमि चिन्हित करें।
- पर्यावरण
सभी नए सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य।
- राजस्व वसूली
नीलाम पत्र पदाधिकारी सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे। बड़े बकायेदारों के खिलाफ बॉडी वारंट और नियमसंगत कार्रवाई करें।
- हर घर तिरंगा
9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी BDO अपने प्रखंड से 2-2 पंचायत चिन्हित करेंगे।
- संवेदनशील मामले
मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, CPGRAMS, उच्च न्यायालय CWJC के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं।
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी SDO, BDO सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
