बिहार

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, मुफ़्त दबाई वितरण

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी फुलकाहा कैम्प के द्वारा गुरुवार को सेनानायक सुरेंद्र विक्रम, बथनाहा के निर्देश पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सोनापुर पंचायत अंतर्गत राम कबीर ठाकुरबारी, जिमराही में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में क्षेत्रीय मुख्यालय एसएस बी पूर्णियां के कमांडेंट/ वेटनरी डॉ. बिनोद कुमारी देवी द्वारा सीमावर्ती गॉंव के 71 पशुपालकों के 302 पशुओं की निःशुल्क जाँच कर मुफ़्त दबाइयों का वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर 56 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी एवं दर्जनों की संख्या में एसएसबी के महिला व पुरूष जवान उपस्थित थे। ग्रामीण क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित होने से अधिक से अधिक पशु व पशुपालक लाभान्वित हुए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एसएसबी के द्वारा किये जा रहे निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई है।

Related posts

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में योग की गूंज

कटहरा के शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा के तट पर योग करने जुटे लोग

error: