बिहार

अवैध प्रेम संबंध का विरोध करना नवविवाहिता को पड़ा महंगा घर में मिली युवती की लाश

कटिहार(मुकेश सिंह): जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतलपुर पंचायत के गढ़बैना गांव में एक नवविवाहिता को अवैध प्रेम संबंध का विरोध करना भारी महंगा पड़ गया। विरोध के कारण उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। ससुराल में ही संदेहास्पद स्थिति में उसकी लाश मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पड़ोसियों के द्वारा मिलने पर युवती के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वही घटनास्थल से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार है ।

परिजनों ने ससुराल पक्ष के सदस्यों पर गला दबाकर हत्या का आरोप आजमनगर थाना पुलिस को दिए गए बयान मैं लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने की खबर पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।

क्या है पूरी घटना

घटना के संदर्भ में प्राणपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत शाह नगर निवासी मृतक विवाहिता के बडे़ भाई भगत सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर 2022 को स्वर्गीय दिलीप सिंह की पुत्री ममता कुमारी का विवाह आजमनगर थाना क्षेत्र के सीतलपुर पंचायत के गढ़बैना निवासी प्रदीप सिंह के द्वितीय पुत्र अमित कुमार सिंह उर्फ मोनू के साथ 7 दिसंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ था। वर पक्ष को उनकी मांग के अनुसार दहेज स्वरूप तीन लाख 51 हजार नगद सहित सोने चांदी के जेवरात भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया था । शादी के दो-तीन महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा।

… व्यवसाय करने के लिए 5 लाख की मांग

Advertisements
Ad 1

परिजनों के अनुसार मृतक युवती के सास ससुर और दामाद ने 5 लाख नगद व्यवसाय करने के उद्देश्य से मांग करने लगा। इस बात पर उन लोगों ने अपनी गरीबी का दुहाई देते हुए असमर्थता जताई। इनकार करने पर ससुराल वालों ने युवती को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत उसने अपने बड़े भाई से की। शिकायत मिलने पर आग बबूला होते हुए दोनों बड़े भाई भगत सिंह वह अमित सिंह ने बहन के ससुराल वालों को उसके घर जाकर समझाया बुझाया।

युवती के पति का अपनी ही बड़े भाई की पत्नी से अवैध प्रेम संबंध का मामला बड़े भाई भगत सिंह ने बताया कि बहन के पति का अवैध प्रेम संबंध अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ चल रहा था जिसका खुलासा किसकी बहन ने उसे कल देर रात 9:30 बजे फोन करके दिया। जिस पर बड़े भाई ने दूसरे दिन ससुराल पहुंचने की बात कही लेकिन उसे क्या पता था की दूसरे दिन उसके बहन की मौत की सूचना उसे प्राप्त होगी।

आज सोमवार की सुबह गांव के लोगों के द्वारा दूरभाष पर मौत की खबर मिली। भगत सिंह ने बताया कि जब वह उसके ससुराल पहुंचे तो लाश नीचे बरामदे पर पड़ा हुआ मिला । मौके से घर के सभी सदस्य फरार थे। मृतक युवती के शरीर व हाथ पर मारपीट का निशान भी पाया गया। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए आजमनगर थाना अध्यक्ष को जानकारी दी।

परिजनों के फर्द बयान पर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
वही उक्त मामले में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मामले का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Related posts

भाजपा और आरएसएस के विचारों को नीतीश कुमार ने आधार दिया है जिस कारण आज उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ रहा है : अली अशरफ फातमी

मरीजों के लिए महावीर आरोग्य अस्पताल में सभी विभाग : आईसीयू, डायलिसिस और लिफ्ट की सुविधा

संपत चक में 1.43 करोड़ की लागत से 8 सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन

error: