बिहार

ऑपरेशन क्लीन : आरा स्टेशन पर 78 स्क्रीन टच मोबाइल और 39.5 लीटर विदेशी शराब बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेलवे सुरक्षा के मद्देनज़र चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत रेल पुलिस उपाधीक्षक कंचन राज के नेतृत्व में आरा रेलवे स्टेशन एवं परिक्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मोबाइल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचिंग, अटैची लिफ्टिंग, अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करी जैसे अपराधों की रोकथाम को लेकर संचालित किया गया। इसी क्रम में जांच टीम द्वारा गाड़ी संख्या 14004 मालदा स्पेशल एक्सप्रेस की गहन तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान कोच संख्या S/3 से 78 पीस स्क्रीन टच मोबाइल और 39.500 लीटर विदेशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन में अधिकांश महंगे ब्रांड के बताए जा रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

रेल पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 31,20,000 रुपये तथा विदेशी शराब की कीमत लगभग 39,500 रुपये आंकी गई है। कुल बरामद सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 31,59,500 रुपये बताई गई है। इस संबंध में रेल थाना आरा में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। हालांकि, अब तक किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: