बिहार

समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने सीखा मस्ती के साथ कौशल विकास

फुलवारीशरीफ, अजित। बिरला कॉलोनी के आर्ट पीडिया संस्थान में सोमवार को समर कैंप की रंगारंग शुरुआत हुई. पहले ही दिन बच्चों ने न केवल मस्ती की, बल्कि कई उपयोगी और रचनात्मक गतिविधियों के ज़रिए जीवन कौशल का भी अभ्यास किया. हस्तशिल्प, व्यावसायिक सोच और समूह में काम करने जैसी गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाया।

इस समर कैंप का आयोजन आर्ट पीडिया की संस्थापक अनिता गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है. उनके साथ सहयोगी प्रशिक्षकों में विवेक राज, बिक्की कुमार, नेहा कुमारी और सुनीता कुमारी जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं. इन प्रशिक्षकों ने बच्चों को सृजनात्मकता, संवाद कौशल और कार्यशैली से जुड़े अभ्यासों में शामिल किया।

अनिता गुप्ता ने बताया कि यह समर कैंप सात दिनों तक चलेगा. “हमारा उद्देश्य है कि बच्चों को ऐसे प्लेटफॉर्म पर लाया जाए, जहाँ वे मस्ती करते हुए खुद को बेहतर ढंग से समझ सकें और अपने भीतर छुपी प्रतिभा को पहचान सकें। कैंप के पहले दिन बच्चों की ऊर्जा और उनकी सक्रिय भागीदारी यह साबित करती है कि यह पहल न केवल मनोरंजक है, बल्कि प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद भी है। यह समर कैंप बच्चों के लिए नये अनुभवों का दरवाज़ा खोल रहा है, जहाँ वे सीख रहे हैं कि मस्ती और सीखना साथ-साथ कैसे चल सकते हैं।

Related posts

पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हंगामा, MJMC के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार!

error: