बिहार

पाटलिपुत्र को ऑपरेटिव बैंक में अधिक से अधिक किसानो का खाता खुलवायें

फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) गुरुवार को पाटलिपुत्र सेंट्रल को ओपेरटिव बैंक फुलवारी शरीफ की शाखा मे बैंक के अध्यक्ष रितेश कुमार के अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया. रितेश कुमार ने पैक्स अध्यक्षों से बैंक मे पैक्स का शेयर की राशि बढ़ाने का आग्रह किया जिससे बैंक की आर्थिक स्तिथि सुदृढ़ हो सके और शेयर सर्टिफिकेट का वितरण किया. इस पर उपस्थित सभी अध्यक्षों ने राशि बढ़ाने का आश्वाशन दिया.

बैठक में निदेशक राजीव रंजन ने अध्यक्ष से जमा शेयर पर डेविडेंट की राशि पैक्सों के खाते मे देने का आग्रह किया. साथ ही निदेशक ने उपस्थित सभी पैक्स से आग्रह किया की अपनी समस्या को अध्यक्ष के सामने रखे.निदेशक राजीव रंजन ने सभी पैक्स अध्यक्षों से आग्रह किया की ज्यादा से ज्यादा किसानो का खाता कोO ओपेरटिव बैंक मे खुलवाए जिससे पैक्स को लाभ होगा और किसानो को भी फायदा होगा. इससे उन्हे किसान क्रेडिट कार्ड देने मे भी सुविधा होगा. साथ ही पैक्स अध्यक्ष ने धान अधिप्राप्ति मे अध्यक्ष के द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे को पुरा करने पर बहुत बहुत धन्यवाद दिया और कहा की आपके नेतृत्व मे पैक्स अध्यक्षों मे एक नया जान आ गया है. अब हमारी समस्याओ को सुनने वाला बैंक के नवनिर्वाचित निदेशक और अध्यक्ष है.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर एक होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया..उपस्थित सभी पैक्स अध्यक्ष और बैंक के कर्मचारी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया.बैठक में सुगंधा देवी, मनीष कुमार, सुबोध कुमार , विनोद सिंह , राज कुमार ने भी अपने विचार रखे. शाखा प्रबंधक इन्द्र देव सिंह ने उपस्थित सभी अध्यक्ष का स्वागत किए एवं अपने विचार भी रखे.

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: