क्राइमबिहार

राजधानी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति के गोली मार कर हत्या!

दानापुर, आनंद मोहन। राजधानी में हत्या का दौर जारी है। पटना पुलिस अपराध को रोकने में विफल साबित हो रही है। एक बार फिर राजधानी में हत्या से पटना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। आसपास की लोगो की भारी भीड़ मौके पर इक्कठा हो गया। मृतक की पहचान मसौढ़ी के धनरुहा प्रखंड के रमणी बिगहा निवासी रामानंद सिंह का पुत्र 55 वर्षीय विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो की वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा में घर बना कर रह रहे थे। घटना के संबंध में मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया की भईया को किसी ने कॉल कर सड़क पर बुलाया था। जिसके बाद वह बाहर गए हुए थे। कुछ देर में हम लोग को जानकारी मिला कि आपके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचे। मृतक को सिर में गोली लगी है।

Advertisements
Ad 1

भईया के मोबाइल पुलिस को दे दी गई है। मृतक के परिजनों का रो – रो का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार अपने पूरे दलबल के साथ मौके वरदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी है। अपराधियों ने मृतक को सिर में गोली मारी है। मृतक की पहचान ढिबरा के रहने वाले 55वर्षीय विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। ताकि अपराधी की पहचान हो सके। अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्याकांड का जल्द ही उद्दभेदन कर लिया जाएगा।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: