बिहार

पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमुई, मो० अंजुम आलम। जमुई में पत्नी के साथ वीडियो कॉल के दौरान गोली मारकर पति के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव का है। यहां पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने खुद को देशी कट्टा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल से एक देशी कट्टा, एक खोखा को बरामद किया गया। साथ ही मृतक के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किया कर शव परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी यमुना चौधरी के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार प्रेम प्रसंग में मिर्जागंज की रहने वाली आरती कुमारी से डेढ़ वर्ष पहले शादी किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। इस दौरान एक पुत्र भी हुआ। लेकिन 17 दिसंबर को अचानक पत्नी आरती कुमारी बिना पति को बताएं अलीगंज के दूसरे लड़के के साथ नैहर चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत भी हुई थी। तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके रंजिश में जितेंद्र ने देशी कट्टा से अपने ही सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस घटना के हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम : मंगल पांडेय

सीएम सम्राट चौधरी बोले- हर 3 महीने पर DM-SP करेंगे व्यवसायियों के साथ बैठक

आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 25 रक्तवीरों ने किया दान

error: