बिहार

एम्स में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शुक्रवार को फुलवारीशरीफ समेत 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  फुलवारीशरीफ के 98 वर्षीय सुर्यदेव सिंह कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 2 लोगो समेत सारण, दरभगा,  िसतामढ़ी समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 63 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, पांच-छह दबंगों पर आरोप

जहानाबाद एसपी ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

गांजा तस्कर बैजनाथ बहरदार के घर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त छापेमारी, 2 किलो 42 ग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद!

error: