बिहार

नियामतपुर से एक व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दिनांक 1 नवंबर को रात्रि लगभग 10 बजे, लहसुना थानाप्रभारी खुशबू खातून के निर्देश पर लहसुना थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० दिनेश कुमार राय दल-बल के साथ रात्रि गश्ती एवं छापामारी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नियामतपुर निवासी विरोधी पासवान (पुत्र स्व. लाली पासवान) अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस दल तत्काल नियामतपुर पहुँचा और विरोधी पासवान के समक्ष उनके घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान मवेशियों के चारा रखने वाले घर से एक झोला बरामद हुआ। झोले की जांच करने पर पुलिस को एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली एवं एक खोखा मिला।

बरामद सभी वस्तुओं को पुलिस ने विधिवत जप्त करते हुए विरोधी पासवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि विरोधी पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है, और वह पूर्व में मसौढ़ी थाना से दो बार जेल जा चुका है।

Related posts

जिला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिल रही गति

गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत 4,600 किसानों और 110 किसान समूहों ने किया ऑनलाइन आवेदन

परसा बाजार थाना क्षेत्र में तीन नए ओपी का उद्घाटन, डीएसपी रंजन कुमार ने किया शुभारंभ

error: