बिहार

विश्व डॉक्टर्स डे पर मायूम पटना उमंग शाखा ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) “जय श्री श्याम” के उद्घोष के साथ मायूम पटना उमंग शाखा द्वारा विश्व डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटना के एक्सहिबिशन रोड स्थित प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीना अग्रवाल के क्लिनिक परिसर में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर पटना के प्रख्यात चिकित्सकों—डॉ. नीना अग्रवाल, डॉ. प्रियम पंचानन, एवं डॉ. अंकिता अग्रवाल को केक काटकर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएँ दी गईं। तत्पश्चात मंच के सदस्यों द्वारा उन्हें पटना में उनके सामाजिक एवं चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए योगदान को ध्यान में रखते हुए ट्रॉफी और शॉल (दुपट्टा) भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी डॉक्टरों ने संगठन को आगामी मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में संयोजक युवा प्रतीक चौधरी सहित मंच के सक्रिय सदस्य—युवा अनिमेश माधोगड़िया, युवा सुधांशु भावसिंहका, युवा रवि अग्रवाल, एवं युवा विमल मेरटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार कैबिनेट मीटिंग में 20 अहम प्रस्तावों पर मुहर, AI मिशन, E-Bus और E-Voting जैसे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बैठक आयोजित किया गया

शेखपुरा डीएम ने EVM वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

error: