बिहार

शैलेन्द्र कुमार चौधरी के निदेश पर नशा पान तथा भिक्षावृति में शामिल को रेस्क्यू किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज दिनांकy 06/01/2025 को सहायक निदेशक बाल संरक्षण शैलेन्द्र कुमार चौधरी के निदेश पर चाइल्ड हेल्प लाइन मानव तस्करी रोधी इकाई जी०आर०पी,आर०पी०एफ की संयुक्त टीम ने पटना जंक्शन एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों से 10 बालक एवं एक बालिका को जो नशा पान तथा भिक्षावृति में शामिल रहते हैं को रेस्क्यू किया।दो बच्चों सहित एक महिला को भी रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू किये गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर बाल गृह एवं वालिका गृह में आवासित कराया गया।दो बच्चे सहित महिला को शांति कुटीर में आवासित कराया गया।बताते चलें कि जिलाधिकारी पटना डॉ०त्यागराजन एस एम ने बाल संरक्षण एवं श्रम संसाधन विभाग के जिला स्तरीय वैठक में निदेश दिया था कि इस प्रकार की रेस्क्यू ड्राइव हमेशा चलाते रहें ताकि सड़क पर बच्चे नशा पान करते एवं भीख मांगते नजर न आएं।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: