बिहार

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी कुन्दन कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए गए, कई स्थायी एवं अस्थायी निर्माण तोड़े गए तथा विभिन्न प्रकार की सामग्री जब्त की गई।

यह कार्रवाई नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, पटना सिटी, फुलवारीशरीफ, अजीमाबाद, कंकड़बाग, बांकीपुर और दानापुर निजामत क्षेत्रों में की गई। इनकम टैक्स गोलंबर से विकास भवन, तारामंडल के सामने, गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ, एम्स गोलंबर से छेदी टोला, डंका इमली सब्जी मंडी से गायघाट, शालीमार रोड, कदमकुआं और आरपीएस मोड़ से अभियंता नगर मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया।

अभियान के दौरान कुल 85,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, जुलाई माह में अब तक अतिक्रमण के मामलों में 9,15,500 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: