बिहार

सावन की पहली सोमवारी को मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया जिले में सावन की पहली सोमवारी के दिन शहर के विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में देवो के देव महादेव अर्थात भोलेनाथ को जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी कड़ी में भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी के श्रद्धालु सुबह से ही भोलेनाथ को जलाभिषेक करने को लेकर मीरगंज स्थित परमान नदी पहुंच जल भर पैदल बधवा गांव स्थित बागेश्वर धाम के लिए निकल पड़े। वहीं सीमा से सटे संकट हरक महादेव मंदिर मानिकपुर धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कोसी बर्राज से जल भरकर श्रद्धापूर्वक जोश व उमंग के साथ जल लेकर आया और भोलेनाथ का जलाभिषेक किये।

साथ ही फुलकाहा थाना क्षेत्र के महादेव के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सच्चे मन से महादेव का आराधना कर फल प्राप्ति का कामना किये। शास्त्रों के अनुसार सावन की शुरुआत सोमवार से होना एक बड़ा संयोग माना जाता है। 72 साल बाद इस बार सावन में पांच सोमवारी है। वैसे तो सावन का हर एक दिन किसी सोमवारी से काम नहीं होता है। जिसमें खासकर सावन में भोले नाथ का सृंगार पूजा का विशेष महत्व है। भोलेनाथ को जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि भोलेनाथ भोले दानी है सच्ची मन से जो भी कामना की जाती है। वह अवश्य पूर्ण करते हैं।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: