बिहार

रमजान का महीना शुरू होने पर राजद परिवार और राजद के नेताओं ने देशवासियों और मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी

पटना, (न्यूज क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी , नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्री तेज प्रताप यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्याम रजक, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित राजद के अन्य नेताओं ने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर देशवासियों और मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इंसान और इंसानियत के लिए बरकत, रहमत और इबादत वाला महीना है।

इस महीने में मुसलमान भाई रोज़ा, नमाज़, कुरान शरीफ की तिलावत के साथ-साथ तरावीह की नमाज ( विशेष नमाज ) पढ़ते हैं। और तकवा, परहेज के साथ एक दूसरे के प्रति मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम भी देते हैं। रमजान का महीना सब्र और बरकत, रहमत के साथ-साथ संपूर्ण मानवता और इंसानियत को पैगाम देने का एक यह बेहतरीन जरिया है।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: