बिहार

नवरात्र के अष्टमी दिन डांडिया धुन पर युवतियों ने मचाया धमाल

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): नवरात्र के अष्टमी पूजा के मौके पर चौकशिकारपुर स्थित सागर डांस एकेडमी द्वारा डांडिया धमाल का आयोजन किया गया. जहां गुजराती गानों की धुन और हाथों में डांडिया स्टिक लिए ताल के साथ लय मिलाते कदम से कदम थिरकते दिखे बच्चे. देर शाम तक डांडिया के गानों पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया व मस्ती की. वहीं इस अवसपर पर छोटी-छोटी बच्चियों ने दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी. डांडिया में तनुजा, सृस्टि, सोनी, मीठी कुमारी, प्राची, पलक, वैशाली एवम जीवा श्री शामिल रही.

इस अवसर पर संस्था के लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति व लोक परंपराओं को जीवंत रखने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से जहां हमारी संस्कृति व लोक परंपराओं को मजबूती मिलती है वहीं महिलाओं में उत्साह का संचार होता है. वहीं बिहारवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं एवम बधाई दी. इस मौके पर संस्थान के निदेशक खुश्बू गुप्ता, रजनी गुप्ता, कोरियोग्राफर सागर गुप्ता और गोविंद कुमार शामिल रहे।

Related posts

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां को लेकर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विधायक रत्नेश कुशवाहा के साथ की अहम बैठक

झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर, 90 लाख की वसूली, महिला हुए गिरफ्तार!

error: