बिहार

76वें गणतंत्र दिवस पर दलित बस्ती में भी लहराया तिरंगा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अनुमंडल कार्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय ने झंडातोलन किया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के कई पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल छाया रहा और सभी ने तिरंगे को सलामी दी।

इस समारोह में शांति समिति के सक्रिय सदस्य और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रमुख रूप से रामजी योगेश, पार्षद तारा देवी, बलराम चौधरी, और अंजू सिंह उपस्थित रहे। सभी ने झंडा तोलन के बाद देश की आजादी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और देशप्रेम का संदेश दिया। वहीं, मंगल तालाब स्थित दलित बस्ती में भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडा तोलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रामजी योगेश ने तिरंगा फहराया। संचालन की जिम्मेदारी मनोज ने निभाई। इस अवसर पर बस्ती के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम को विशेष बनाया।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात